| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 यादव समाज का नाम रोशन कर रहे भीमपुर के बद्री प्रसाद यादव के दोनों बेटे

डॉ. दिशांत यादव और डॉ. नयन यादव ने हासिल की एमडी जनरल मेडिसिन की डिग्री, समाज ने किया सम्मानित

दुर्गेश यादव | मध्यप्रदेश हेड

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल/भीमपुर। बैतूल जिले के भीमपुर निवासी बद्री प्रसाद यादव के दोनों बेटों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार के साथ-साथ जिले एवं यादव समाज का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयों ने शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमडी जनरल मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की है।


डॉ. दिशांत यादव वर्तमान में जिला अस्पताल बैतूल में एमडी जनरल मेडिसिन के रूप में पदस्थ हैं। वहीं उनके भाई डॉ. नयन यादव ने भी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों भाइयों की सफलता को यादव समाज के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

जन्माष्टमी के अवसर पर किया सम्मान


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चिचोली में यादव समाज द्वारा डॉ. दिशांत यादव का सम्मान किया गया। इस दौरान श्री कांतिलाल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला यादव समाज अध्यक्ष, सहित समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास और लगन से यादव समाज के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

डॉ. दिशांत यादव और डॉ. नयन यादव की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है। उनके परिवार की मेहनत और दोनों भाइयों की उपलब्धि यह बताती है कि मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।


इस सम्मान से डॉ. दिशांत यादव के पिता बद्री प्रसाद यादव ने भी गर्व महसूस किया और यादव समाज द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — सच की आवाज़, जन-जन के साथ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज